AP100 टीवी लाइव, Author at AP100 TV Live

Add title*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण*

एपी। 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल प्रमुख राजन त्रिवेदी

हरदोई।जनपद में आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनज़र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिलग्राम तहसील के मल्लावां कट स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड, सभा स्थल, वीआईपी मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए।

सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की समुचित व्यवस्था, पंडाल की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।

इसके अलावा उन्होंने हेलीपैड और वीआईपी मूवमेंट से जुड़े प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आपातकालीन सेवाओं—एम्बुलेंस, अग्निशमन और चिकित्सा सुविधाओं—की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए।

इस मौके पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मैप के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आश्वस्त किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल और आसपास हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए ‘हरि शंकरी’ प्रजाति के वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए।

अंत में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाएं।

The post Add title*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on AP100 TV Live.

BHARAT ASHOK ARORA*रक्तदान से उत्तम सेवा कोई नहीं : भारत अशोक अरोड़ा
BHARAT ASHOK ARORA*रक्तदान से उत्तम सेवा कोई नहीं : भारत अशोक अरोड़ा*

*- जिला फरीदाबाद में ‘वृक्षारोपण – एक पहल सोशल फाउंडेशन’ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित*

फरीदाबाद।

जिला फरीदाबाद में ‘वृक्षारोपण – एक पहल सोशल फाउंडेशन’ के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामाजिक क्षेत्र के दो प्रमुख व्यक्तित्वों, सोनू झांब और डॉ. हेमंत अत्री के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। इस नेक कार्य का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

शिविर का मुख्य आकर्षण ‘मेरे रक्तवीर’ थे, जिन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस मानवीय कार्य में योगदान देने के लिए उमड़ पड़े।

आज आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के अवसर पर जाने-माने समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से शिविर का मनोबल बढ़ाया तथा स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम से उपस्थित युवाओं और आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में भारत अशोक अरोड़ा ने कहा कि “रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों से न केवल जरूरतमंदों की सहायता होती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज के शिविर में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह इस बात का प्रमाण है कि फरीदाबाद के लोग समाजसेवा के प्रति सदैव जागरूक और तत्पर हैं।

श्री अरोड़ा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सोनू झांब एवं डॉ. हेमंत अत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रशंसनीय पहल बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि रक्तदाता के हृदय स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

समाज सेवी भारत अशोक अरोड़ा ने आमजन से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं, जिससे समाज में मानवता और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।।🙏🌹

The post BHARAT ASHOK ARORA*रक्तदान से उत्तम सेवा कोई नहीं : भारत अशोक अरोड़ा appeared first on AP100 TV Live.

पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया

फरीदाबाद।

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध काल में भी शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में ऐसे लोगों को आगाह कर बड़ा संदेश दिया है। नागर ने कहा कि अफवाहबाजों के खिलाफ हरियाणा में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और देशहित में यह जारी रहेगी।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि मैं मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।

पीएम ने देश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भी अपील की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि ‘MY भारत’ संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।

मंत्री राजेश नागर ने प्रधानमंत्री द्वारा भारत की T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत और कर्नाटक के हुबली में जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम द्वारा रणजी ट्रॉफी जीतने का जिक्र करने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और छोटे से राज्य तक का ख्याल रखते हैं। उनसे कुछ भी अछूता नहीं है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। हम सभी को देश की बेहतरी के लिए पीएम का साथ देना चाहिए।

फोटो संलग्न हैं

The post पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया appeared first on AP100 TV Live.

ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता! . एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट
ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता!

. एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट

हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के ढोलिया गांव की घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं है, बल्कि हमारे समाज के भीतर पनप रही उस खतरनाक मानसिकता का आईना है, जहां छोटी-छोटी बातों पर इंसान अपना आपा खो बैठता है। एक मामूली सी कहासुनी, एक हल्की सी टक्कर, या कुछ पल की बहस – और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि तीन जिंदगियां खत्म हो जाती हैं, कई घरों के चूल्हे ठंडे पड़ जाते हैं और पूरे गांव का माहौल शोक में डूब जाता है।

जरा सोचिए… जिस बात पर यह सब हुआ, क्या वह इतनी बड़ी थी कि उसके लिए किसी की जान ले ली जाए? क्या उस एक पल का गुस्सा इतना कीमती था कि उसके बदले पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी जाए? शायद नहीं। लेकिन सच यही है कि जब गुस्सा हावी होता है, तो इंसान सही-गलत का फर्क भूल जाता है। गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन उस पर काबू रखना ही असली समझदारी और इंसानियत है। जो इंसान उस एक पल में खुद को रोक लेता है, वह सिर्फ एक झगड़ा नहीं टालता, बल्कि कई जिंदगियां बचा लेता है। और जो उस पल में बहक जाता है, वह सिर्फ सामने वाले का नुकसान नहीं करता, बल्कि अपने पूरे परिवार को ऐसी सजा दे देता है, जो उम्रभर खत्म नहीं होती।

ढोलिया की इस घटना में सिर्फ तीन लोगों की मौत नहीं हुई है, बल्कि तीन परिवारों के सपने टूटे हैं, कई मां-बाप के सहारे छिन गए हैं और आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका असर पड़ेगा। एक तरफ शोक है, दूसरी तरफ जेल की सलाखें… और इन दोनों के बीच कहीं न कहीं वो “एक पल का गुस्सा” खड़ा है, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया।हमारे समाज में एक खतरनाक सोच तेजी से बढ़ रही है – हर छोटी बात को “इज्जत” और “अहम” से जोड़ देना। और जब अहंकार और गुस्सा मिलते हैं, तो नतीजा अक्सर हिंसा ही होता है। लेकिन सच यह है कि न तो किसी की जान लेना बहादुरी है, और न ही किसी को पीटना ताकत का प्रमाण है। असली ताकत तो उसमें है, जो हालात को संभाल ले, जो गुस्से को पी जाए और जो झगड़े को खत्म कर दे।यह घटना हम सबके लिए एक चेतावनी है। आज अगर हम इससे सीख नहीं लेंगे, तो कल फिर किसी और गांव में, किसी और सड़क पर, इसी तरह की एक और खबर सामने आएगी। और तब भी हम यही कहेंगे – “मामूली सी बात थी…” समाज, परिवार और हर व्यक्ति को यह समझना होगा कि एक पल का गुस्सा, पूरी जिंदगी की सजा बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने भीतर धैर्य, समझ और संयम को जगह दें। क्योंकि जिंदगी बहुमूल्य है, और इसे एक छोटी सी गलती की भेंट चढ़ाना न समझदारी है, न इंसानियत।

The post ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता! . एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट appeared first on AP100 TV Live.

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव
कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल

एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव

एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की विशेष खबर

हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान एक निरीक्षक सहित 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज का कोतवाल बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार त्रिपाठी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा गया है। पिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज संजीव शाक्य को सकरौली चौकी इंचार्ज बनाया गया है तथा नीरज कुमार को पिहानी चुंगी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में सांडी थाने में तैनात शुभम कुमार को सांडी कस्बा चौकी इंचार्ज, सेमरा चौराहा चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह को कोथावां चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं कोथावां चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा को सेमरा चौराहा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। बघौली थाने में तैनात ब्रजेश यादव को गौसगंज चौकी की कमान दी गई है, जबकि गौसगंज चौकी इंचार्ज विश्व बंधु को बघौली थाने भेजा गया है।

इसके अलावा सुशील त्रिपाठी को अतरौली से बघौली, धर्मराज को बघौली से अतरौली, प्रवीण चंद्र मिश्रा को अतरौली से मल्लावां, धर्मेन्द्र कुमार को अतरौली से माधोगंज, कृष्ण कुमार को मल्लावां से अतरौली तथा आशीष त्यागी को माधोगंज से अतरौली में तैनात किया गया है।

पुलिस लाइन से रंजीत चौधरी को सवायजपुर, काशी प्रसाद को पाली, बलवंत सिंह को अतरौली, अशफाक अहमद को सांडी तथा खुर्शीद अंसारी को मझिला थाने भेजा गया है।

वहीं अतरौली थाने में तैनात धर्मेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है।

The post कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव appeared first on AP100 TV Live.

हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे* एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई
*हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे*

एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई

उत्तर प्रदेश जनपद हरदोई का एक बड़ा मामला सामने आया शिकायतकर्ता राजन त्रिवेदी पत्रकार ने बताया की पूर्व में अपनी कुछ खेती खेत गटा संख्या 185 गांव के ही सन्त प्रकाश दीक्षित को बेची थी एक बीघा मात्र 70000 रुपए में मात्र एक बीघा बची इस जमीन में से 9 विश्ववा सन्त प्रकाश दीक्षित ने तुरंत ₹50000 की विक्रेता के भाई को वापस कर दी थी शेष बची जमीन में विक्रेता राजन त्रिवेदी के दो आम के पेड़ खड़े है जो की खरीदारी में दर्ज नहीं कराए और ना तो उन पेड़ों का अभी तक खरीददार ने पैसा दिया है जब खरीदार से विक्रेता ने अपने खड़े पेड़ों के बारे में कहा तो उन्होंने एक स्टांप पर लिख कर दे दिया कि पेड़ों से मुझे कोई लेना देना नहीं है वह पेड़ आपके हैं परंतु इस समय खेत व पेड़ खरीदार के नाम दर्ज होकर आ रहे हैं विक्रेता किस प्रकार से अपने पेड़ों को कटवा सके विक्रेता का लम सम₹40000 से अधिक रुपए के हरे पेड़ खड़े थे जिसमें से एक पेड़ को जड़ से आधे से ज्यादा दबंग व्यक्तियों द्वारा कटवा दिया गया है जिसके कारण एक पेड़ सूख गया है और दूसरा हरा पेड़ खड़ा है परंतु विक्रेता को अब वह पेड़ खरीदार कटवा देने की अनुमति नहीं दे रहे है और नाही विक्रेता को पैसा दे रहे है

विक्रेता ने खरीदार के नाम जब परमिट जारी करना चाह तो वह साफ मना कर रहे हैं हमारे नाम कोई पर मिट जारी मत करना विक्रेता का पैसा भी नहीं दिया जा रहा इसी बात के संबंध में 26 2.2.2026 समय करीब 2:00 बजे दोपहर को डीयम चौराहे पर विपक्षी ने प्रार्थी को जान माल की धमकी दी और अपनी रिवॉल्वर पर हाथ ले जाकर कहा कि छे की छे गोली मार देंगे प्रार्थी पत्रकार है प्रार्थी को जान माल का खतरा बना हुआ है इस घटना के मौका वारदात पर मौजूद गवाह महाजन मिश्रा तथा जावेद मौके पर मौजूद गवाह है

The post हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे* एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई appeared first on AP100 TV Live.

हरियांवा चीनी मिल से किसान और ग्रामीण त्रस्त हरदोई
हरियांवा चीनी मिल से किसान और ग्रामीण त्रस्त

हरदोई

हरदोई जनपद के हरियांवा क्षेत्र में स्थित चीनी मिल किसानों और ग्रामीणों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनती जा रही है। मिल से निकलने वाला गंदा और जहरीला पानी आसपास के खेतों, नालों और जल स्रोतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है और क्षेत्र में गंभीर बीमारियाँ फैल रही हैं।

इसके अलावा चीनी मिल की चिमनियों से निकलने वाली काली राख (फ्लाई ऐश) हवा के माध्यम से गांवों में फैल रही है। इससे दमा, सांस की तकलीफ, खांसी, एलर्जी और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसका सबसे अधिक असर किसानों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है, जबकि गरीब किसानों के पास इलाज के पर्याप्त साधन भी नहीं हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाकाल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा और महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने कहा कि

“चीनी मिल किसानों की सेहत और पर्यावरण के साथ खुला खिलवाड़ कर रही है। गंदा पानी और काली राख से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। गरीब किसान इलाज तक नहीं करा पा रहा, यह अन्याय है।”

जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने चेतावनी दी कि

“यदि जल्द ही प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।”

महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि

“इस प्रदूषण का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।”

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन महाकाल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि —

चीनी मिल से निकलने वाले गंदे पानी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

काली राख पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक लगाई जाए।

प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के इलाज की उचित व्यवस्था कराई जाए।

दोषी मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो जनहित में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और चीनी मिल प्रबंधन की होगी।

The post हरियांवा चीनी मिल से किसान और ग्रामीण त्रस्त हरदोई appeared first on AP100 TV Live.

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान किया हासिल

राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने साइकिल देकर किया सम्मान

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब आया जब विद्यालय के छात्र ने इस्कॉन फरीदाबाद द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस भव्य प्रतियोगिता में लगभग 50,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिससे इसकी महत्ता और प्रतिस्पर्धा का स्तर स्पष्ट होता है।

विद्यालय के होनहार छात्र देवेश सिंह ने कक्षा 9वीं से 12वीं श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री राजेश नागर जी ने उन्हें साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। इतनी बड़ी प्रतियोगिता में सफलता देवेश की कड़ी मेहनत, समर्पण और नैतिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाती है।

विद्यालय के दो अन्य छात्र-छात्राओं नायरा और ख्याति को भी स्कूल स्तर पर श्रेणी टॉपर घोषित किया गया। यह उपलब्धि दर्शाती है कि विद्यालय में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा पर भी विशेष बल दिया जाता है।

विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता यादव ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और जीवन मूल्यों को विकसित करती हैं। उन्होंने इस्कॉन फरीदाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

विद्यालय परिवार इस सफलता से अत्यंत उत्साहित है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता रहेगा। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

The post विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान appeared first on AP100 TV Live.

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-एनसीआर से पूर्वी भारत के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
लंबी वेटिंग लिस्ट से मिलेगी छुटकारा, नॉर्दर्न रेलवे ने होली के त्योहार पर AC, स्लीपर और जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

🚆 होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली और एनसीआर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले रूट्स पर हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। फरवरी के मध्य के बाद से ही ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट शुरू हो चुकी है और कई रूट्स पर टिकट पूरी तरह फुल हो गए हैं।

इसी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नॉर्दर्न रेलवे ने होली के मौके पर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली और इसके आसपास के प्रमुख स्टेशनों से चलाई जाएंगी, जिससे एनसीआर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच शामिल किए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें। इसके साथ ही स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ और विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

रेलवे का कहना है कि हर रूट पर यात्रियों की संख्या की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिन रूट्स पर मांग ज्यादा होगी, वहां अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें या अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे न सिर्फ कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को लंबी वेटिंग से भी राहत मिलेगी।

कुछ खास रूट्स के लिए सीधी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की गई है, जिनके स्टॉपेज प्रमुख स्टेशनों पर रखे जाएंगे। इससे छोटे शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा और उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और टिकट कन्फर्मेशन की जानकारी जरूर जांच लें। साथ ही अनावश्यक भीड़ से बचने और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कुल मिलाकर, होली के मौके पर रेलवे का यह कदम लाखों यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा और लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

The post होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-एनसीआर से पूर्वी भारत के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें appeared first on AP100 TV Live.

🔋🌍 खुद बिजली बनाने वाला स्मार्ट ट्रैवल ट्रेलर
🔋🌍 खुद बिजली बनाने वाला स्मार्ट ट्रैवल ट्रेलर

🔋🌍 खुद बिजली बनाने वाला स्मार्ट ट्रैवल ट्रेलर

अब जंगल, पहाड़ और रेगिस्तान में भी मिलेगा घर जैसा लग्ज़री आराम

टेक्नोलॉजी और ट्रैवल की दुनिया में अब एक ऐसा इनोवेशन सामने आया है, जो एडवेंचर और आराम की परिभाषा ही बदल देता है। कैलिफोर्निया की एक टेक कंपनी ने हाल ही में एक खुद बिजली बनाने वाला अनोखा ट्रैवल ट्रेलर पेश किया है। बाहर से देखने में यह एक लग्ज़री वैन जैसा लगता है, लेकिन अंदर कदम रखते ही यह पूरा चलता-फिरता स्मार्ट घर बन जाता है।

इस ट्रैवल ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए किसी कैंपसाइट, जनरेटर या बाहरी बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं होती। यह ट्रेलर अपनी जरूरत की बिजली खुद तैयार करता है, जिससे आप जंगलों, पहाड़ों, समुद्र किनारे या किसी भी दूर-दराज़ इलाके में कई दिनों तक बेफिक्र होकर रह सकते हैं।

⚡ बिजली की टेंशन खत्म

इस हाई-टेक ट्रेलर में बड़ी क्षमता वाली पावरफुल बैटरी लगाई गई है, जो लंबे समय तक लगातार बिजली सपोर्ट देती है। इसके साथ ही छत पर लगे सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते रहते हैं।

अगर मौसम खराब हो या रात का समय हो, तो इसमें गैस से चलने वाला बैकअप सिस्टम भी दिया गया है, जिससे बिजली कभी खत्म नहीं होती।

🚗 इलेक्ट्रिक गाड़ी भी होगी चार्ज

यह ट्रेलर सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि बाहर के उपकरणों के लिए भी पावर सप्लाई देता है। खास बात यह है कि इससे इलेक्ट्रिक कार या ट्रक को भी चार्ज किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर यह पूरे घर को भी इमरजेंसी बिजली देने में सक्षम है।

🧠 स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस

ट्रेलर के अंदर एक स्मार्ट डिजिटल स्क्रीन दी गई है, जिसमें बैटरी, पानी और गैस की पूरी जानकारी रियल-टाइम में दिखती है। यह सिस्टम मौसम के अनुसार यह भी बताता है कि बिजली कितने दिनों तक चलेगी।

इसके अलावा रिमोट कंट्रोल पार्किंग सिस्टम की मदद से इसे आसानी से सही जगह पर लगाया जा सकता है।

🏠 अंदर से किसी लग्ज़री फ्लैट जैसा

इस ट्रेलर का इंटीरियर किसी मॉडर्न फ्लैट से कम नहीं है। इसमें 4 से 6 लोगों के सोने की सुविधा, फुल-फंक्शनल किचन, इंडक्शन चूल्हा, फ्रिज, माइक्रोवेव और अलग बाथरूम-टॉयलेट मौजूद है।

सबसे खास फीचर यह है कि पीछे का हिस्सा एक बटन दबाते ही खुली बालकनी में बदल जाता है, जहाँ बैठकर प्रकृति का मज़ा लिया जा सकता है।

💰 कीमत और उपलब्धता

यह ट्रेलर दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत लग्ज़री सेगमेंट में रखी गई है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में इसकी डिलीवरी की योजना है।

👉 यह ट्रेलर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो आज़ादी, एडवेंचर और लग्ज़री — तीनों एक साथ चाहते हैं।खुद बिजली बनाने वाला स्मार्ट ट्रैवल ट्रेलर टेक्नोलॉजी और एडवेंचर का नया शानदार उदाहरण है।

The post 🔋🌍 खुद बिजली बनाने वाला स्मार्ट ट्रैवल ट्रेलर appeared first on AP100 TV Live.