खास खबर Archives - AP100 TV Live

Add title*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण*

एपी। 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल प्रमुख राजन त्रिवेदी

हरदोई।जनपद में आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनज़र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिलग्राम तहसील के मल्लावां कट स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड, सभा स्थल, वीआईपी मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए।

सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की समुचित व्यवस्था, पंडाल की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।

इसके अलावा उन्होंने हेलीपैड और वीआईपी मूवमेंट से जुड़े प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आपातकालीन सेवाओं—एम्बुलेंस, अग्निशमन और चिकित्सा सुविधाओं—की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए।

इस मौके पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मैप के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आश्वस्त किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल और आसपास हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए ‘हरि शंकरी’ प्रजाति के वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए।

अंत में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाएं।

The post Add title*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on AP100 TV Live.

BHARAT ASHOK ARORA*रक्तदान से उत्तम सेवा कोई नहीं : भारत अशोक अरोड़ा
BHARAT ASHOK ARORA*रक्तदान से उत्तम सेवा कोई नहीं : भारत अशोक अरोड़ा*

*- जिला फरीदाबाद में ‘वृक्षारोपण – एक पहल सोशल फाउंडेशन’ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित*

फरीदाबाद।

जिला फरीदाबाद में ‘वृक्षारोपण – एक पहल सोशल फाउंडेशन’ के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामाजिक क्षेत्र के दो प्रमुख व्यक्तित्वों, सोनू झांब और डॉ. हेमंत अत्री के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। इस नेक कार्य का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

शिविर का मुख्य आकर्षण ‘मेरे रक्तवीर’ थे, जिन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस मानवीय कार्य में योगदान देने के लिए उमड़ पड़े।

आज आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के अवसर पर जाने-माने समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से शिविर का मनोबल बढ़ाया तथा स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम से उपस्थित युवाओं और आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में भारत अशोक अरोड़ा ने कहा कि “रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों से न केवल जरूरतमंदों की सहायता होती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज के शिविर में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह इस बात का प्रमाण है कि फरीदाबाद के लोग समाजसेवा के प्रति सदैव जागरूक और तत्पर हैं।

श्री अरोड़ा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सोनू झांब एवं डॉ. हेमंत अत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रशंसनीय पहल बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि रक्तदाता के हृदय स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

समाज सेवी भारत अशोक अरोड़ा ने आमजन से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं, जिससे समाज में मानवता और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।।🙏🌹

The post BHARAT ASHOK ARORA*रक्तदान से उत्तम सेवा कोई नहीं : भारत अशोक अरोड़ा appeared first on AP100 TV Live.

पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया

फरीदाबाद।

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध काल में भी शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में ऐसे लोगों को आगाह कर बड़ा संदेश दिया है। नागर ने कहा कि अफवाहबाजों के खिलाफ हरियाणा में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और देशहित में यह जारी रहेगी।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि मैं मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।

पीएम ने देश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भी अपील की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि ‘MY भारत’ संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।

मंत्री राजेश नागर ने प्रधानमंत्री द्वारा भारत की T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत और कर्नाटक के हुबली में जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम द्वारा रणजी ट्रॉफी जीतने का जिक्र करने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और छोटे से राज्य तक का ख्याल रखते हैं। उनसे कुछ भी अछूता नहीं है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। हम सभी को देश की बेहतरी के लिए पीएम का साथ देना चाहिए।

फोटो संलग्न हैं

The post पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया appeared first on AP100 TV Live.

ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता! . एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट
ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता!

. एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट

हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के ढोलिया गांव की घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं है, बल्कि हमारे समाज के भीतर पनप रही उस खतरनाक मानसिकता का आईना है, जहां छोटी-छोटी बातों पर इंसान अपना आपा खो बैठता है। एक मामूली सी कहासुनी, एक हल्की सी टक्कर, या कुछ पल की बहस – और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि तीन जिंदगियां खत्म हो जाती हैं, कई घरों के चूल्हे ठंडे पड़ जाते हैं और पूरे गांव का माहौल शोक में डूब जाता है।

जरा सोचिए… जिस बात पर यह सब हुआ, क्या वह इतनी बड़ी थी कि उसके लिए किसी की जान ले ली जाए? क्या उस एक पल का गुस्सा इतना कीमती था कि उसके बदले पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी जाए? शायद नहीं। लेकिन सच यही है कि जब गुस्सा हावी होता है, तो इंसान सही-गलत का फर्क भूल जाता है। गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन उस पर काबू रखना ही असली समझदारी और इंसानियत है। जो इंसान उस एक पल में खुद को रोक लेता है, वह सिर्फ एक झगड़ा नहीं टालता, बल्कि कई जिंदगियां बचा लेता है। और जो उस पल में बहक जाता है, वह सिर्फ सामने वाले का नुकसान नहीं करता, बल्कि अपने पूरे परिवार को ऐसी सजा दे देता है, जो उम्रभर खत्म नहीं होती।

ढोलिया की इस घटना में सिर्फ तीन लोगों की मौत नहीं हुई है, बल्कि तीन परिवारों के सपने टूटे हैं, कई मां-बाप के सहारे छिन गए हैं और आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका असर पड़ेगा। एक तरफ शोक है, दूसरी तरफ जेल की सलाखें… और इन दोनों के बीच कहीं न कहीं वो “एक पल का गुस्सा” खड़ा है, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया।हमारे समाज में एक खतरनाक सोच तेजी से बढ़ रही है – हर छोटी बात को “इज्जत” और “अहम” से जोड़ देना। और जब अहंकार और गुस्सा मिलते हैं, तो नतीजा अक्सर हिंसा ही होता है। लेकिन सच यह है कि न तो किसी की जान लेना बहादुरी है, और न ही किसी को पीटना ताकत का प्रमाण है। असली ताकत तो उसमें है, जो हालात को संभाल ले, जो गुस्से को पी जाए और जो झगड़े को खत्म कर दे।यह घटना हम सबके लिए एक चेतावनी है। आज अगर हम इससे सीख नहीं लेंगे, तो कल फिर किसी और गांव में, किसी और सड़क पर, इसी तरह की एक और खबर सामने आएगी। और तब भी हम यही कहेंगे – “मामूली सी बात थी…” समाज, परिवार और हर व्यक्ति को यह समझना होगा कि एक पल का गुस्सा, पूरी जिंदगी की सजा बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने भीतर धैर्य, समझ और संयम को जगह दें। क्योंकि जिंदगी बहुमूल्य है, और इसे एक छोटी सी गलती की भेंट चढ़ाना न समझदारी है, न इंसानियत।

The post ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता! . एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट appeared first on AP100 TV Live.

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव
कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल

एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव

एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की विशेष खबर

हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान एक निरीक्षक सहित 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज का कोतवाल बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार त्रिपाठी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा गया है। पिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज संजीव शाक्य को सकरौली चौकी इंचार्ज बनाया गया है तथा नीरज कुमार को पिहानी चुंगी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में सांडी थाने में तैनात शुभम कुमार को सांडी कस्बा चौकी इंचार्ज, सेमरा चौराहा चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह को कोथावां चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं कोथावां चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा को सेमरा चौराहा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। बघौली थाने में तैनात ब्रजेश यादव को गौसगंज चौकी की कमान दी गई है, जबकि गौसगंज चौकी इंचार्ज विश्व बंधु को बघौली थाने भेजा गया है।

इसके अलावा सुशील त्रिपाठी को अतरौली से बघौली, धर्मराज को बघौली से अतरौली, प्रवीण चंद्र मिश्रा को अतरौली से मल्लावां, धर्मेन्द्र कुमार को अतरौली से माधोगंज, कृष्ण कुमार को मल्लावां से अतरौली तथा आशीष त्यागी को माधोगंज से अतरौली में तैनात किया गया है।

पुलिस लाइन से रंजीत चौधरी को सवायजपुर, काशी प्रसाद को पाली, बलवंत सिंह को अतरौली, अशफाक अहमद को सांडी तथा खुर्शीद अंसारी को मझिला थाने भेजा गया है।

वहीं अतरौली थाने में तैनात धर्मेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है।

The post कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव appeared first on AP100 TV Live.

हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे* एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई
*हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे*

एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई

उत्तर प्रदेश जनपद हरदोई का एक बड़ा मामला सामने आया शिकायतकर्ता राजन त्रिवेदी पत्रकार ने बताया की पूर्व में अपनी कुछ खेती खेत गटा संख्या 185 गांव के ही सन्त प्रकाश दीक्षित को बेची थी एक बीघा मात्र 70000 रुपए में मात्र एक बीघा बची इस जमीन में से 9 विश्ववा सन्त प्रकाश दीक्षित ने तुरंत ₹50000 की विक्रेता के भाई को वापस कर दी थी शेष बची जमीन में विक्रेता राजन त्रिवेदी के दो आम के पेड़ खड़े है जो की खरीदारी में दर्ज नहीं कराए और ना तो उन पेड़ों का अभी तक खरीददार ने पैसा दिया है जब खरीदार से विक्रेता ने अपने खड़े पेड़ों के बारे में कहा तो उन्होंने एक स्टांप पर लिख कर दे दिया कि पेड़ों से मुझे कोई लेना देना नहीं है वह पेड़ आपके हैं परंतु इस समय खेत व पेड़ खरीदार के नाम दर्ज होकर आ रहे हैं विक्रेता किस प्रकार से अपने पेड़ों को कटवा सके विक्रेता का लम सम₹40000 से अधिक रुपए के हरे पेड़ खड़े थे जिसमें से एक पेड़ को जड़ से आधे से ज्यादा दबंग व्यक्तियों द्वारा कटवा दिया गया है जिसके कारण एक पेड़ सूख गया है और दूसरा हरा पेड़ खड़ा है परंतु विक्रेता को अब वह पेड़ खरीदार कटवा देने की अनुमति नहीं दे रहे है और नाही विक्रेता को पैसा दे रहे है

विक्रेता ने खरीदार के नाम जब परमिट जारी करना चाह तो वह साफ मना कर रहे हैं हमारे नाम कोई पर मिट जारी मत करना विक्रेता का पैसा भी नहीं दिया जा रहा इसी बात के संबंध में 26 2.2.2026 समय करीब 2:00 बजे दोपहर को डीयम चौराहे पर विपक्षी ने प्रार्थी को जान माल की धमकी दी और अपनी रिवॉल्वर पर हाथ ले जाकर कहा कि छे की छे गोली मार देंगे प्रार्थी पत्रकार है प्रार्थी को जान माल का खतरा बना हुआ है इस घटना के मौका वारदात पर मौजूद गवाह महाजन मिश्रा तथा जावेद मौके पर मौजूद गवाह है

The post हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे* एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई appeared first on AP100 TV Live.

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-एनसीआर से पूर्वी भारत के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
लंबी वेटिंग लिस्ट से मिलेगी छुटकारा, नॉर्दर्न रेलवे ने होली के त्योहार पर AC, स्लीपर और जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

🚆 होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली और एनसीआर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले रूट्स पर हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। फरवरी के मध्य के बाद से ही ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट शुरू हो चुकी है और कई रूट्स पर टिकट पूरी तरह फुल हो गए हैं।

इसी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नॉर्दर्न रेलवे ने होली के मौके पर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली और इसके आसपास के प्रमुख स्टेशनों से चलाई जाएंगी, जिससे एनसीआर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच शामिल किए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें। इसके साथ ही स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ और विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

रेलवे का कहना है कि हर रूट पर यात्रियों की संख्या की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिन रूट्स पर मांग ज्यादा होगी, वहां अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें या अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे न सिर्फ कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को लंबी वेटिंग से भी राहत मिलेगी।

कुछ खास रूट्स के लिए सीधी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की गई है, जिनके स्टॉपेज प्रमुख स्टेशनों पर रखे जाएंगे। इससे छोटे शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा और उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और टिकट कन्फर्मेशन की जानकारी जरूर जांच लें। साथ ही अनावश्यक भीड़ से बचने और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कुल मिलाकर, होली के मौके पर रेलवे का यह कदम लाखों यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा और लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

The post होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-एनसीआर से पूर्वी भारत के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें appeared first on AP100 TV Live.

भारत में 2036 तक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 230 मिलियन तक पहुँचने की संभावना, मानव रचना विश्वविद्यालय और दक्ष फाउंडेशन ने नीति-संचालित और आयु-मैत्रीपूर्ण शासन के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया*
*भारत में 2036 तक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 230 मिलियन तक पहुँचने की संभावना, मानव रचना विश्वविद्यालय और दक्ष फाउंडेशन ने नीति-संचालित और आयु-मैत्रीपूर्ण शासन के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया*

• मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक समावेशन और पारिवारिक समर्थन को उभरती चुनौतियों के रूप में पहचाना गया, जिन्हें तत्काल नीति ध्यान देने की आवश्यकता है।

• भारत अब एक निर्णायक जनसांख्यिकीय चरण में प्रवेश कर रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिक कल्याण केवल सामाजिक मुद्दा नहीं, बल्कि रणनीतिक शासन प्राथमिकता बन गया है।

फरीदाबाद, 17 जनवरी 2026: भारत ऐतिहासिक जनसांख्यिकीय संक्रमण से गुजर रहा है, जिसमें 2036 तक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 230 मिलियन और 2050 तक 320 मिलियन पार करने का अनुमान है। वृद्धावस्था के लिए व्यापक, अधिकार-आधारित और शासन-केंद्रित रणनीतियों की आवश्यकता अब राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गई है। इसे ध्यान में रखते हुए, मानव रचना विश्वविद्यालय ने दक्ष फाउंडेशन के सहयोग से “एजिंग इंडिया: उभरती चुनौतियाँ और समावेशी समाधान” विषय पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर 2026 सम्मेलन आयोजित किया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण को अच्छे शासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का केंद्रीय स्तंभ मानते हुए उनके अधिकारों, गरिमा और समाज में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री (भोजन, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) श्री राजेश नागर थे। उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री हनीफ कुरैशी, आईपीएस भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक ज्ञान और मूल्यों का महत्वपूर्ण भंडार हैं, और भारत की युवा पीढ़ियों को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है, जितना बुज़ुर्गों को सुरक्षा की। उन्होंने नीति-संचालित, समावेशी शासन ढाँचों की आवश्यकता पर जोर दिया, जो वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और अंतरपीढ़ी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

श्री राजेश नागर ने कहा, “वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं, जो अपने अनुभव, ज्ञान और मूल्यों के साथ समाज को दिशा देते हैं। उनके कल्याण, सम्मान और समाज में सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझना और उनके कल्याण के लिए नीतियों तथा समर्थन प्रणालियों को मजबूत करना भी बेहद महत्वपूर्ण है।“

डॉ. आशा वर्मा, डीन, स्कूल ऑफ लॉ, मानव रचना विश्वविद्यालय ने कहा, “वरिष्ठ नागरिकों को समाज अक्सर नजरअंदाज करता है। ये चुनौतियाँ वित्तीय असुरक्षा, अकेलापन, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर धोखाधड़ी, संपत्ति विवाद और कानूनी सुरक्षा की कमी जैसी हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य इन वास्तविकताओं को नीति और शासन चर्चा में लाना है। हमारा लक्ष्य परोपकारी समाधानों से आगे बढ़कर अधिकार-आधारित, सम्मानजनक और जवाबदेह ढांचे तैयार करना है, जो बुज़ुर्गों को समाज का अभिन्न हिस्सा मानें। इन विचार-विमर्श का परिणाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण को मजबूत करने वाली ठोस नीतिगत सिफारिशों के रूप में सामने आएगा।”

ब्रिगेडियर एन एन माथुर, मुख्य सलाहकार (एल्डर केयर एवं वेलफेयर), दक्ष फाउंडेशन ने कहा, “हमारी पहल ‘ख़याल अपने बुज़ुर्गों का’ वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता को कार्रवाई में बदलने का प्रयास है। नीति निर्माता, विशेषज्ञ और युवाओं को एक मंच पर लाकर यह सम्मेलन बुज़ुर्गों की गरिमा, शासन और अंतरपीढ़ी संवाद को मजबूत करता है, जिससे वरिष्ठ कल्याण भारत की सामाजिक और नीति प्राथमिकताओं के केंद्र में रहे।”

इस अवसर पर दक्ष फाउंडेशन के, एवीएम एल एन शर्मा, मुख्य सलाहकार (शिक्षा, नैतिकता और मूल्य) भी उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों को बुज़ुर्गों के सम्मान के महत्व को सिखाने और अनुशासन को आत्मसात करने पर जोर दिया। इसके साथ ही श्री संजय कुंदू, आईपीएस, मुख्य सलाहकार (शासन और सार्वजनिक सुरक्षा) भी दक्ष फाउंडेशन से उपस्थित थे, जिन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल पर केंद्रीय सरकार की नीतियों के पालन और कार्यान्वयन पर अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन की चर्चाएँ चार आपस में जुड़े विषयों के इर्द-गिर्द केंद्रित थीं, जो भारत में वरिष्ठ नागरिक कल्याण के मुख्य आयाम हैं। चर्चाओं में सरकारी योजनाओं का मूल्यांकन, कानूनी सुरक्षा, सुरक्षा और न्याय तक पहुंच, वृद्धावस्था स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, पारिवारिक समर्थन और सामाजिक गरिमा जैसे मुद्दे शामिल थे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक-अनुकूल बुनियादी ढांचा, नीति नवाचार और आयु-मैत्रीपूर्ण शासन ढांचे की आवश्यकता पर भी विचार किया गया।

सम्मेलन की एक विशेषता अंतरपीढ़ी संवाद पर जोर था, यह मानते हुए कि भारत के युवाओं को मूल्य-आधारित मार्गदर्शन, नागरिक शिक्षा और राष्ट्रीय प्रेरणा की आवश्यकता है—ऐसे क्षेत्र जहां वरिष्ठ नागरिक और पूर्वसैनिक मार्गदर्शक और परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकते हैं। बुज़ुर्गों को मार्गदर्शक, अनुभव के संरक्षक और सक्रिय योगदानकर्ता के रूप में प्रस्तुत कर, सम्मेलन ने यह स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना अच्छे शासन, जवाबदेही और समावेशी राष्ट्र निर्माण के लिए अनिवार्य है।

इस राष्ट्रीय बहु-हितधारक मंच के माध्यम से, दक्ष फाउंडेशन की प्रमुख पहल ‘ख़याल अपने बुज़ुर्गों का’, मानव रचना विश्वविद्यालय, वेटरन इंडिया फाउंडेशन और ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के सहयोग से, वृद्धावस्था पर चर्चा को नीति-उन्मुख, शैक्षणिक रूप से कठोर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक बनाने का प्रयास करती है। यह सम्मेलन शासन सुधार, संस्थागत सहयोग और सामाजिक बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करने का लक्ष्य रखता है और भारत की वरिष्ठ नागरिकों के प्रति गरिमा, समावेशन और न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

The post भारत में 2036 तक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 230 मिलियन तक पहुँचने की संभावना, मानव रचना विश्वविद्यालय और दक्ष फाउंडेशन ने नीति-संचालित और आयु-मैत्रीपूर्ण शासन के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया* appeared first on AP100 TV Live.

के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

दिनांक 13 जनवरी 2026 को के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी का पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमडीईएस अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता , सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर श्री शुभ मेहता, प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ, पूर्व प्राचार्या डॉ. मंजू दुआ एवं पूर्व सहायक प्राध्यापिका कमलप्रीत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं द्वारा मुख्य अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप प्रसाद को अग्नि में अर्पित किया गया, जो समृद्धि एवं शुभता का प्रतीक है।

अपने संबोधन में डॉ. आनंद मेहता ने सभी को नववर्ष एवं लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए छात्राओं को अध्ययन पर ध्यान केंद्रित रखते हुए जीवन में उत्सवों का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ ने लोहड़ी के सांस्कृतिक एवं कृषि महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को इस पर्व की शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान डॉ. आनंद मेहता एवं अन्य मुख्य अतिथियों द्वारा कॉलेज के सहायक कर्मचारियों को 39 कंबलों का वितरण किया गया, जो उनकी तथा प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ की सामाजिक संवेदनशीलता एवं समावेशी सोच को दर्शाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में विशेष रंग भर दिया। संगीत विभाग की छात्राओं ने मधुर पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं कॉलेज की नृत्य टीम ने ऊर्जावान नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीजे द्वारा बजाए गए जोशीले गीतों पर छात्राओं एवं कर्मचारियों की सामूहिक भागीदारी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों को जलपान वितरण के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मधु सिंह एवं डॉ. राजेश खत्री द्वारा किया गया। के.एल. मेहता परिवार द्वारा आयोजित यह लोहड़ी उत्सव आपसी एकता, सांस्कृतिक गौरव एवं सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

The post के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न appeared first on AP100 TV Live.

पीलीभीत जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी में रंगारंग डांडिया नाइट आयोजन उत्सव— मनोरंजन और ऊर्जा का धमाका कलाकारों ने दिया खास प्रदर्शन
पीलीभीत जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी में रंगारंग डांडिया नाइट आयोजन उत्सव— मनोरंजन और ऊर्जा का धमाका कलाकारों ने दिया खास प्रदर्शन।

कार्यक्रम में सभी आयु-समूह के लोग शामिल हुए — किशोरों से लेकर बुज़ुर्गों तक — और रंग-बिरंगी पोशाकों तथा पारंपरिक कँठों की आवाज़ ने नज़ारा और भी खूबसूरत बना दिया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने तथा समुदाय में सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से रखा गया था।

स्थानीय लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया; पारंपरिक व आधुनिक धुनों पर नृत्य ने माहौल गरमा दिया

जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी के संस्थापक, जावेद ने कहा, “हमारा मकसद था कि परिवार-स्तर पर लोग नवरात्रि की परंपरा का आनंद लें और युवा यहाँ अपनी कला दिखाएँ। आज की शाम ने वही मकसद पूरा कर दिखाया — ऊर्जा, अनुशासन और सामूहिक आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला।”

जावेद ने अकादमी हाल में मौजूद नए नर्तकों को डांडिया की बुनियादी थाप सिखाई। शामभर चलने वाले मंच कार्यक्रम में बच्चों, किशोरों व वयस्कों ने पारंपरिक और समकालीन संगति में प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रशंसकों ने जावेद की तारीफ़ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर में जीवंतता लाते हैं और खासकर युवा पीढ़ी को पारंपरिक कला की ओर जोड़ते हैं। नवरात्रि के मौके पर आयोजित डांडिया नाइट ने शहरवासियों को नृत्य और उत्साह की एक यादगार शाम दी। कार्यक्रम में पारंपरिक डांडिया-गरबा, लाइव ढोल-ताशा, और रंगारंग परिधानों में सजे स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शनों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी भविष्य में और भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कर रहा

जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी द्वारा आयोजित डांडिया नाइट का आयोजन भव्य अंदाज़ में संपन्न हुआ।

आयोजकों ने आने वाले दिनों में और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी घोषणा की।

पीलीभीत से निजाकत अली कि रिपोर्ट

The post  पीलीभीत जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी में रंगारंग डांडिया नाइट आयोजन उत्सव— मनोरंजन और ऊर्जा का धमाका कलाकारों ने दिया खास प्रदर्शन appeared first on AP100 TV Live.