उत्तर प्रदेश Archives - AP100 TV Live

Add title*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण*

एपी। 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल प्रमुख राजन त्रिवेदी

हरदोई।जनपद में आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनज़र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिलग्राम तहसील के मल्लावां कट स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड, सभा स्थल, वीआईपी मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए।

सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की समुचित व्यवस्था, पंडाल की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।

इसके अलावा उन्होंने हेलीपैड और वीआईपी मूवमेंट से जुड़े प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आपातकालीन सेवाओं—एम्बुलेंस, अग्निशमन और चिकित्सा सुविधाओं—की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए।

इस मौके पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मैप के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आश्वस्त किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल और आसपास हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए ‘हरि शंकरी’ प्रजाति के वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए।

अंत में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाएं।

The post Add title*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on AP100 TV Live.

ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता! . एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट
ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता!

. एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट

हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के ढोलिया गांव की घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं है, बल्कि हमारे समाज के भीतर पनप रही उस खतरनाक मानसिकता का आईना है, जहां छोटी-छोटी बातों पर इंसान अपना आपा खो बैठता है। एक मामूली सी कहासुनी, एक हल्की सी टक्कर, या कुछ पल की बहस – और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि तीन जिंदगियां खत्म हो जाती हैं, कई घरों के चूल्हे ठंडे पड़ जाते हैं और पूरे गांव का माहौल शोक में डूब जाता है।

जरा सोचिए… जिस बात पर यह सब हुआ, क्या वह इतनी बड़ी थी कि उसके लिए किसी की जान ले ली जाए? क्या उस एक पल का गुस्सा इतना कीमती था कि उसके बदले पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी जाए? शायद नहीं। लेकिन सच यही है कि जब गुस्सा हावी होता है, तो इंसान सही-गलत का फर्क भूल जाता है। गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन उस पर काबू रखना ही असली समझदारी और इंसानियत है। जो इंसान उस एक पल में खुद को रोक लेता है, वह सिर्फ एक झगड़ा नहीं टालता, बल्कि कई जिंदगियां बचा लेता है। और जो उस पल में बहक जाता है, वह सिर्फ सामने वाले का नुकसान नहीं करता, बल्कि अपने पूरे परिवार को ऐसी सजा दे देता है, जो उम्रभर खत्म नहीं होती।

ढोलिया की इस घटना में सिर्फ तीन लोगों की मौत नहीं हुई है, बल्कि तीन परिवारों के सपने टूटे हैं, कई मां-बाप के सहारे छिन गए हैं और आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका असर पड़ेगा। एक तरफ शोक है, दूसरी तरफ जेल की सलाखें… और इन दोनों के बीच कहीं न कहीं वो “एक पल का गुस्सा” खड़ा है, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया।हमारे समाज में एक खतरनाक सोच तेजी से बढ़ रही है – हर छोटी बात को “इज्जत” और “अहम” से जोड़ देना। और जब अहंकार और गुस्सा मिलते हैं, तो नतीजा अक्सर हिंसा ही होता है। लेकिन सच यह है कि न तो किसी की जान लेना बहादुरी है, और न ही किसी को पीटना ताकत का प्रमाण है। असली ताकत तो उसमें है, जो हालात को संभाल ले, जो गुस्से को पी जाए और जो झगड़े को खत्म कर दे।यह घटना हम सबके लिए एक चेतावनी है। आज अगर हम इससे सीख नहीं लेंगे, तो कल फिर किसी और गांव में, किसी और सड़क पर, इसी तरह की एक और खबर सामने आएगी। और तब भी हम यही कहेंगे – “मामूली सी बात थी…” समाज, परिवार और हर व्यक्ति को यह समझना होगा कि एक पल का गुस्सा, पूरी जिंदगी की सजा बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने भीतर धैर्य, समझ और संयम को जगह दें। क्योंकि जिंदगी बहुमूल्य है, और इसे एक छोटी सी गलती की भेंट चढ़ाना न समझदारी है, न इंसानियत।

The post ढोलिया कांड: अपराध या खतरनाक मानसिकता! . एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट appeared first on AP100 TV Live.

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव
कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल

एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव

एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की विशेष खबर

हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान एक निरीक्षक सहित 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज का कोतवाल बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार त्रिपाठी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा गया है। पिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज संजीव शाक्य को सकरौली चौकी इंचार्ज बनाया गया है तथा नीरज कुमार को पिहानी चुंगी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में सांडी थाने में तैनात शुभम कुमार को सांडी कस्बा चौकी इंचार्ज, सेमरा चौराहा चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह को कोथावां चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं कोथावां चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा को सेमरा चौराहा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। बघौली थाने में तैनात ब्रजेश यादव को गौसगंज चौकी की कमान दी गई है, जबकि गौसगंज चौकी इंचार्ज विश्व बंधु को बघौली थाने भेजा गया है।

इसके अलावा सुशील त्रिपाठी को अतरौली से बघौली, धर्मराज को बघौली से अतरौली, प्रवीण चंद्र मिश्रा को अतरौली से मल्लावां, धर्मेन्द्र कुमार को अतरौली से माधोगंज, कृष्ण कुमार को मल्लावां से अतरौली तथा आशीष त्यागी को माधोगंज से अतरौली में तैनात किया गया है।

पुलिस लाइन से रंजीत चौधरी को सवायजपुर, काशी प्रसाद को पाली, बलवंत सिंह को अतरौली, अशफाक अहमद को सांडी तथा खुर्शीद अंसारी को मझिला थाने भेजा गया है।

वहीं अतरौली थाने में तैनात धर्मेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है।

The post कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव appeared first on AP100 TV Live.

हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे* एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई
*हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे*

एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई

उत्तर प्रदेश जनपद हरदोई का एक बड़ा मामला सामने आया शिकायतकर्ता राजन त्रिवेदी पत्रकार ने बताया की पूर्व में अपनी कुछ खेती खेत गटा संख्या 185 गांव के ही सन्त प्रकाश दीक्षित को बेची थी एक बीघा मात्र 70000 रुपए में मात्र एक बीघा बची इस जमीन में से 9 विश्ववा सन्त प्रकाश दीक्षित ने तुरंत ₹50000 की विक्रेता के भाई को वापस कर दी थी शेष बची जमीन में विक्रेता राजन त्रिवेदी के दो आम के पेड़ खड़े है जो की खरीदारी में दर्ज नहीं कराए और ना तो उन पेड़ों का अभी तक खरीददार ने पैसा दिया है जब खरीदार से विक्रेता ने अपने खड़े पेड़ों के बारे में कहा तो उन्होंने एक स्टांप पर लिख कर दे दिया कि पेड़ों से मुझे कोई लेना देना नहीं है वह पेड़ आपके हैं परंतु इस समय खेत व पेड़ खरीदार के नाम दर्ज होकर आ रहे हैं विक्रेता किस प्रकार से अपने पेड़ों को कटवा सके विक्रेता का लम सम₹40000 से अधिक रुपए के हरे पेड़ खड़े थे जिसमें से एक पेड़ को जड़ से आधे से ज्यादा दबंग व्यक्तियों द्वारा कटवा दिया गया है जिसके कारण एक पेड़ सूख गया है और दूसरा हरा पेड़ खड़ा है परंतु विक्रेता को अब वह पेड़ खरीदार कटवा देने की अनुमति नहीं दे रहे है और नाही विक्रेता को पैसा दे रहे है

विक्रेता ने खरीदार के नाम जब परमिट जारी करना चाह तो वह साफ मना कर रहे हैं हमारे नाम कोई पर मिट जारी मत करना विक्रेता का पैसा भी नहीं दिया जा रहा इसी बात के संबंध में 26 2.2.2026 समय करीब 2:00 बजे दोपहर को डीयम चौराहे पर विपक्षी ने प्रार्थी को जान माल की धमकी दी और अपनी रिवॉल्वर पर हाथ ले जाकर कहा कि छे की छे गोली मार देंगे प्रार्थी पत्रकार है प्रार्थी को जान माल का खतरा बना हुआ है इस घटना के मौका वारदात पर मौजूद गवाह महाजन मिश्रा तथा जावेद मौके पर मौजूद गवाह है

The post हरदोई एसपी से की शिकायत कि भूमि माफिया जनपद हरदोई में फल फूल रहे* एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी हरदोई appeared first on AP100 TV Live.

हरियांवा चीनी मिल से किसान और ग्रामीण त्रस्त हरदोई
हरियांवा चीनी मिल से किसान और ग्रामीण त्रस्त

हरदोई

हरदोई जनपद के हरियांवा क्षेत्र में स्थित चीनी मिल किसानों और ग्रामीणों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनती जा रही है। मिल से निकलने वाला गंदा और जहरीला पानी आसपास के खेतों, नालों और जल स्रोतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है और क्षेत्र में गंभीर बीमारियाँ फैल रही हैं।

इसके अलावा चीनी मिल की चिमनियों से निकलने वाली काली राख (फ्लाई ऐश) हवा के माध्यम से गांवों में फैल रही है। इससे दमा, सांस की तकलीफ, खांसी, एलर्जी और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसका सबसे अधिक असर किसानों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है, जबकि गरीब किसानों के पास इलाज के पर्याप्त साधन भी नहीं हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाकाल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा और महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने कहा कि

“चीनी मिल किसानों की सेहत और पर्यावरण के साथ खुला खिलवाड़ कर रही है। गंदा पानी और काली राख से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। गरीब किसान इलाज तक नहीं करा पा रहा, यह अन्याय है।”

जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने चेतावनी दी कि

“यदि जल्द ही प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।”

महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि

“इस प्रदूषण का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।”

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन महाकाल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि —

चीनी मिल से निकलने वाले गंदे पानी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

काली राख पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक लगाई जाए।

प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के इलाज की उचित व्यवस्था कराई जाए।

दोषी मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो जनहित में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और चीनी मिल प्रबंधन की होगी।

The post हरियांवा चीनी मिल से किसान और ग्रामीण त्रस्त हरदोई appeared first on AP100 TV Live.

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-एनसीआर से पूर्वी भारत के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
लंबी वेटिंग लिस्ट से मिलेगी छुटकारा, नॉर्दर्न रेलवे ने होली के त्योहार पर AC, स्लीपर और जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

🚆 होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली और एनसीआर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले रूट्स पर हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। फरवरी के मध्य के बाद से ही ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट शुरू हो चुकी है और कई रूट्स पर टिकट पूरी तरह फुल हो गए हैं।

इसी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नॉर्दर्न रेलवे ने होली के मौके पर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली और इसके आसपास के प्रमुख स्टेशनों से चलाई जाएंगी, जिससे एनसीआर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच शामिल किए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें। इसके साथ ही स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ और विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

रेलवे का कहना है कि हर रूट पर यात्रियों की संख्या की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिन रूट्स पर मांग ज्यादा होगी, वहां अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें या अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे न सिर्फ कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को लंबी वेटिंग से भी राहत मिलेगी।

कुछ खास रूट्स के लिए सीधी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की गई है, जिनके स्टॉपेज प्रमुख स्टेशनों पर रखे जाएंगे। इससे छोटे शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा और उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और टिकट कन्फर्मेशन की जानकारी जरूर जांच लें। साथ ही अनावश्यक भीड़ से बचने और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कुल मिलाकर, होली के मौके पर रेलवे का यह कदम लाखों यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा और लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

The post होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-एनसीआर से पूर्वी भारत के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें appeared first on AP100 TV Live.

पीलीभीत जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी में रंगारंग डांडिया नाइट आयोजन उत्सव— मनोरंजन और ऊर्जा का धमाका कलाकारों ने दिया खास प्रदर्शन
पीलीभीत जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी में रंगारंग डांडिया नाइट आयोजन उत्सव— मनोरंजन और ऊर्जा का धमाका कलाकारों ने दिया खास प्रदर्शन।

कार्यक्रम में सभी आयु-समूह के लोग शामिल हुए — किशोरों से लेकर बुज़ुर्गों तक — और रंग-बिरंगी पोशाकों तथा पारंपरिक कँठों की आवाज़ ने नज़ारा और भी खूबसूरत बना दिया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने तथा समुदाय में सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से रखा गया था।

स्थानीय लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया; पारंपरिक व आधुनिक धुनों पर नृत्य ने माहौल गरमा दिया

जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी के संस्थापक, जावेद ने कहा, “हमारा मकसद था कि परिवार-स्तर पर लोग नवरात्रि की परंपरा का आनंद लें और युवा यहाँ अपनी कला दिखाएँ। आज की शाम ने वही मकसद पूरा कर दिखाया — ऊर्जा, अनुशासन और सामूहिक आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला।”

जावेद ने अकादमी हाल में मौजूद नए नर्तकों को डांडिया की बुनियादी थाप सिखाई। शामभर चलने वाले मंच कार्यक्रम में बच्चों, किशोरों व वयस्कों ने पारंपरिक और समकालीन संगति में प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रशंसकों ने जावेद की तारीफ़ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर में जीवंतता लाते हैं और खासकर युवा पीढ़ी को पारंपरिक कला की ओर जोड़ते हैं। नवरात्रि के मौके पर आयोजित डांडिया नाइट ने शहरवासियों को नृत्य और उत्साह की एक यादगार शाम दी। कार्यक्रम में पारंपरिक डांडिया-गरबा, लाइव ढोल-ताशा, और रंगारंग परिधानों में सजे स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शनों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी भविष्य में और भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कर रहा

जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी द्वारा आयोजित डांडिया नाइट का आयोजन भव्य अंदाज़ में संपन्न हुआ।

आयोजकों ने आने वाले दिनों में और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी घोषणा की।

पीलीभीत से निजाकत अली कि रिपोर्ट

The post  पीलीभीत जावेद फ्यूज़न फिटरनेस एंड डांस अकादमी में रंगारंग डांडिया नाइट आयोजन उत्सव— मनोरंजन और ऊर्जा का धमाका कलाकारों ने दिया खास प्रदर्शन appeared first on AP100 TV Live.

जनपद देवरिया दिनांक 23.09.2025 पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान
जनपद देवरिया दिनांक 23.09.2025 पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान

*सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष द्वारा बैंक, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प आदि की अभियान के तहत की गयी चेकिंग ।*

*सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक के साथ-साथ एटीएम एवं ग्राहक -सेवा केंद्र तथा पेट्रोल पंप की भी चेकिंग की गयी ।*

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 23.09.2025 को समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों द्वारा टीम बनाकर जिले के विभिन्न बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, ए.टी.एम. और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग की गयी । इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को बनाए रखना, और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़ाना ।

अभियान के तहत थाना सुरौली के उ0नि0 श्री अनिल कुमार तिवारी मय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले विभिन्न बैंकों और ए.टी.एम. के आसपास चेकिंग की गयी । अभियान में पुलिस ने विशेष ध्यान केंद्रित किया कि बैंक और ए.टी.एम. के आसपास किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ न हों । इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे ठीक से कार्य कर रहे है ।

इसी क्रम में अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बैंको, ए.टी.एम. और ग्राहक सेवा केंद्रों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों की चेकिंग की गई । अभियान में पुलिस ने विशेष ध्यान केंद्रित किया कि बैंक और ए.टी.एम. के आसपास किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ न हों । इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे ठीक से कार्य कर रहे है कि नहीं, इसकी भी चेकिंग की गयी।

*सोशल मीडिया सेल*

*देवरिया पुलिस*

*मो0नं0- 7839861970*

The post जनपद देवरिया दिनांक 23.09.2025 पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान appeared first on AP100 TV Live.

देवरिया दिनांक 23.09.2025अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन देवरिया में मंगलवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण
देवरिया दिनांक 23.09.2025अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन देवरिया में मंगलवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण-*

*शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-*

*👉अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-*

आज दिनांक 23.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) देवरिया श्री आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की ली गयी सलामी तत्पश्चात किया गया निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षीयों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया ।

तत्पश्चात महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया गया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया*मो0नं0-7839861970*

The post  देवरिया दिनांक 23.09.2025अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन देवरिया में मंगलवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण appeared first on AP100 TV Live.

जनपद देवरिया दिनांक 24.09.2025पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 24.09.2025 को थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति
जनपद देवरिया दिनांक 24.09.2025पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 24.09.2025 को थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज -05 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना की एंटीरोमियो टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों तथा बाजार में तैनात होकर चेकिंग की गईं। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों/छात्राओं के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़, अशोभनीय व्यवहार, पीछा करना व अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाना है एवं इन्हें जागरुक करना है जिससे वे निडरता के साथ सम्मानजनक तरीके से बाहर निकल सके ।

इस अभियान में थाना की एन्टीरोमियो टीम सतर्कता के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और मौके पर ही कार्रवाई की। आज के अभियान के दौरान कुल 10 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। इनमें से 07 युवकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 03 के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। तथा अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद एक अदद मोटरसाईकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में कार्यवाही की गयी है।

इस दौरान जनमानस को जागरूक करने के लिए थाना स्थानीय द्वारा क्षेत्रीय स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1930 एवं स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया

*मो0नं0- 7839861970*

The post  जनपद देवरिया दिनांक 24.09.2025पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 24.09.2025 को थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति appeared first on AP100 TV Live.