सण्डीला में ‘एक्शन’ में डीएम-एसपी: भू-माफियाओं की अब खैर नहीं, गरीबों की जमीन पर कब्जा किया तो नपेंगे दबंग! एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल प्रमुख राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट

सण्डीला में ‘एक्शन’ में डीएम-एसपी: भू-माफियाओं की अब खैर नहीं, गरीबों की जमीन पर कब्जा किया तो नपेंगे दबंग!
एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल प्रमुख राजन त्रिवेदी की खास रिपोर्ट
हरदोई।सण्डीला तहसील सभागार में जब समाधान दिवस की शुरुआत हुई, तो माहौल शिकायतों के अंबार के बीच अधिकारियों की सख्त हिदायतों से गरमा गया। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने साफ कर दिया कि अब ‘सिर्फ कागजी खानापूर्ति’ से काम नहीं चलेगा।डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दो टूक कहा— “दफ्तर के दरवाजे जनता के लिए खोलिए।” उन्होंने हिदायत दी कि जो गरीब और बेसहारा सरकारी योजनाओं से दूर हैं, उन्हें ढूंढकर लाभ दिलाएं। विकास कार्यों में ‘लीपापोती’ करने वालों को भी चेताया कि काम की क्वालिटी में समझौता नही।
जमीनी कब्जों को लेकर डीएम का पारा हाई दिखा। उन्होंने लेखपालों और कानूनगो को सख्त निर्देश दिए कि चाहे सरकारी जमीन हो या किसी गरीब की— अगर किसी दबंग ने कब्जा किया है, तो पुलिस फोर्स लेकर जाइए और उसे तुरंत खाली कराइए। भू-माफियाओं के लिए सीधा संदेश है: कब्जा छोड़ो या कार्रवाई झेलो!वहीं, एसपी अशोक कुमार मीणा ने थानाध्यक्षों को ‘फील्ड’ पर उतरने का मंत्र दिया। उन्होंने साफ कहा कि बीट सिपाही और चौकीदार सिर्फ नाम के न रहें, बल्कि इलाके के अपराधियों और अराजक तत्वों की ‘पूरी कुंडली’ उनके पास होनी चाहिए। एसपी ने साफ किया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले किसी भी ‘बाहुबली’ को बख्शा नहीं जाएगा।मौके पर सीएमओ डॉ. भावनाथ पांडे, एसडीएम सण्डीला और जिला विकास अधिकारी समेत जिले के दिग्गज अधिकारियों का जमावड़ा रहा। फरियादियों की भीड़ देखकर अफसरों ने भी तत्परता दिखाई और मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए

न्यूज़ चैनल ap 100 tv live सभी दर्शकों खबर देखते रहें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453100675