राजनीति Archives - AP100 TV Live

पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया

फरीदाबाद।

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने युद्ध काल में भी शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में ऐसे लोगों को आगाह कर बड़ा संदेश दिया है। नागर ने कहा कि अफवाहबाजों के खिलाफ हरियाणा में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और देशहित में यह जारी रहेगी।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि मैं मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।

पीएम ने देश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भी अपील की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि ‘MY भारत’ संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।

मंत्री राजेश नागर ने प्रधानमंत्री द्वारा भारत की T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत और कर्नाटक के हुबली में जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम द्वारा रणजी ट्रॉफी जीतने का जिक्र करने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और छोटे से राज्य तक का ख्याल रखते हैं। उनसे कुछ भी अछूता नहीं है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। हम सभी को देश की बेहतरी के लिए पीएम का साथ देना चाहिए।

फोटो संलग्न हैं

The post पीएम मोदी ने भी अफवाह फैलाने वालों को किया आगाह – राजेश नागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मंत्री राजेश नागर ने दी प्रतिक्रिया appeared first on AP100 TV Live.

मुख्यमंत्री नायब सबकी समस्याओं का समाधान देते हैं – राजेश नागर हरियाणा उचित मूल्य दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से बोले मंत्री राजेश नागर
मुख्यमंत्री नायब सबकी समस्याओं का समाधान देते हैं – राजेश नागर

हरियाणा उचित मूल्य दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से बोले मंत्री राजेश नागर

व्यापारी संघ ने अपनी समस्याएं राज्य मंत्री के समक्ष रखी और समाधान की अपील की

फरीदाबाद।

हरियाणा उचित मूल्य दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

डिपो धारकों ने राज्य मंत्री के सामने लंबे समय से लंबित अपनी समस्याएं रखीं और उनका जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने नागर को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। पदाधिकारियों ने सुझावों की एक सूची भी मंत्री नागर को सौंपी।

इस पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वह उनके मुद्दों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। फिर भी कोई दिक्कत होगी तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे। आप लोग विश्वास रखें कि हमारे मुख्यमंत्री के पास सभी समस्याओं का समाधान है।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हम प्रदेश में बेहतर खाद्य आपूर्ति के मिशन पर काम कर रहे हैं। इसमें डिपो होल्डर का भी सहयोग हमें मिल रहा है, वहीं विभागीय कामकाज में भी सुधार होने से जनता को राहत मिली है। इसके बावजूद हम निरंतर पूरी व्यवस्था पर निगाह रखे हुए हैं, जहां भी किसी सुधार की आवश्यकता है उसको करने से पीछे नहीं हैं। राशन डिपो संचालक हमारी नायब सरकार पर विश्वास रखें कि वह आपके साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे।

फोटो संलग्न हैं

The post मुख्यमंत्री नायब सबकी समस्याओं का समाधान देते हैं – राजेश नागर हरियाणा उचित मूल्य दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से बोले मंत्री राजेश नागर appeared first on AP100 TV Live.

मुसलमानों पर सीएम योगी के बयान और सौगात ए मोदी पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, जानें क्या कहा
मुसलमानों पर सीएम योगी के बयान और सौगात ए मोदी पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, जानें क्या कहा

सहारनपुर।सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदर्शन को समर्थन देने का ऐलान किया। दरअसल वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पटना में प्रदर्शन कर रहा है।इसे लेकर इमरान मसूद ने कहा कि उनका पूरा समर्थन बोर्ड के आंदोलन को है।मुझे भी पटना जाना था, लेकिन मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं,मेरी पार्टी के दूसरे नेता प्रदर्शन में शामिल होंगे।

*यूपी में मुसलमान सेफ फील करते हैं*

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी,जिसमें सीएम ने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।इस पर इमरान मसूद ने कहा कि हां यूपी के मुसलमान प्रदेश में सेफ फील करते हैं, गोरखपुर में करते हैं,संभल में करते हैं,बहराइच में करते हैं। गोली भी उन्हें ही मारी जाएगी और जेल भी उन्हें ही भेजा जाएगा।

*सौगात ए मोदी पर इमरान मसूद ने ये कहा*

ईद के मौके पर केंद्र सरकार के सौगात ए मोदी कार्यक्रम पर इमरान मसूद ने कहा कि मुसलमान को भीख नहीं चाहिए उन्हें सम्मान चाहिए,मुसलमान ईद किट के बिना भी ईद मना लेगा।

बता दें कि ईद के मद्देनजर केंद्र सरकार ने मुस्लिमों लिए सौगात ए मोदी कार्यक्रम शुरू किया है।इसके तहत 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर सौगात ए मोदी दी जा रही है,जिसमें खाने-पीने की चीजें और कपड़े हैं।सौगात ए मोदी के तहत केंद्र सरकार की पहल है कि ईद के मौके पर सभी के घरों में जश्न मनाया जाए।सौगात ए मोदी किट के जरिए गरीब मुसलमानों को जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है।इस किट में सेवइयां,खजूर,ड्राई फ्रूट्स,चीनी,बेसन,घी और महिलाओं के लिए सूट का कपड़ा है।

The post मुसलमानों पर सीएम योगी के बयान और सौगात ए मोदी पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, जानें क्या कहा appeared first on AP100 TV Live.

आज अमेरिका व अन्य देशों में भी जेवर में हो रहे विकास और नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हो रही है चर्चा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश था अव्यवस्थित, लेकिन आज जेवर में तरक्की हो रही है “*
*”आज अमेरिका व अन्य देशों में भी जेवर में हो रहे विकास और नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हो रही है चर्चा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश था अव्यवस्थित, लेकिन आज जेवर में तरक्की हो रही है “*

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरा होने पर आज पूरे प्रदेश में 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसी क्रम में आज जेवर विधानसभा के कस्बा जेवर में स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां हर विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश पुलिस, उद्योग विभाग के अलावा एक अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाए गए।

जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में आयोजित 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”2017 से पहले मेरा मक़सद था कि जेवर को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के विकास का कहना बनाऊंगा। मेरे दिमाग में हमेशा जेवर की तरक्की की समस्या रहती थी, क्योंकि जेवर बहुत पिछड़ा हुआ क्षेत्र था। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उस समय विधायक बना, जब देश की तरक्की की कमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के विकास की कमान योगी आदित्यनाथ जी ने संभाली। आज योगी आदित्यनाथ जी की मेहनत और लग्न से यह प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। योगी आदित्यनाथ जी इस प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। 2017 के बाद इस प्रदेश की कमान, एक ऐसे व्यक्तित्व के हाथों में है, जिसकी प्रतीक्षा पूरा प्रदेश सदियों से कर रहा था। पूरी दुनिया जानती है कि यह प्रदेश राम और कृष्ण का है। इसलिए पूरी दुनिया के लिए भगवान श्रीराम का चरित्र सर्वथा अनुकरणीय है। तत्कालीन सरकारों ने हमारी संस्कृति को छलने के, जो प्रयास किए, उनकी हरकतों को बच्चा-बच्चा जानता था।”*

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि *”जेवर के विकास की एक बहुत लंबी फेहरिस्त है। आने वाले समय में हम शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र को भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराएंगे। तत्कालीन सरकारों ने आजादी से लेकर 2017 तक सिर्फ आपसे वोट लेने का काम किया। 8 सालों में जेवर विधानसभा में तीन-तीन डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो गए हैं। जेवर क्षेत्र में उद्योग धंधे स्थापित हो गए हैं, जिससे अब यहां मेरे नौजवानों को रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। हम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विकास के विजन को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जेवर के विकास की एक लंबी कहानी है।”*

जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि *”यह क्षेत्र धीरे-धीरे उस मुकाम पर पहुंचने वाला है, जहां जेवर दुनिया का सबसे विकासशील क्षेत्र बनेगा। आज अमेरिका में अन्य देशों के लोग भी जेवर के विकास और नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।”*

इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि *”आपके जनप्रतिनिधि छोटे से छोटे कार्य के लिए बहुत ही दृढ़ और कृत संकल्पित हैं। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बहुत बड़ा योगदान है। इस एयरपोर्ट में अगर विधायक जी का सहयोग नहीं होता तो जेवर में एयरपोर्ट बनने का सपना कभी साकार नहीं हो पाता। किसानों से ली जा रही जमीनों पर हम उद्योग लगाने का काम कर रहे हैं। आज जेवर विकास की नई ऊंचाइयों और बुलंदियों पर है। फिल्म सिटी में नौजवानों को रोजगार की अवसर मिलेंगे।”*

उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विगत 8 वर्षों में जेवर क्षेत्र में हुए विकास की झलक प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी श्री अभय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक श्री विवेक भदोरिया, एसीपी जेवर श्री सार्थक सेंगर, प्रभारी कोतवाली जेवर श्री संजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख जेवर श्रीमती मुन्नी देवी पहाड़िया आदि मंच पर मौजूद रहे।

The post आज अमेरिका व अन्य देशों में भी जेवर में हो रहे विकास और नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हो रही है चर्चा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश था अव्यवस्थित, लेकिन आज जेवर में तरक्की हो रही है “* appeared first on AP100 TV Live.

गांव बिचौला में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत
गांव बिचौला में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत

अनूपशहर,गांव बिचौला में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास चौहान का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने संघटन की मजबूती, पार्टी की रीति-नीति तथा योजनाओं को आमजन तक पहुंचने का आह्वान किया।मंगलवार को बिचौला में ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारी व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर, ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने विकास चौहान को तलवार भेंट की। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि जिलाध्यक्ष की भूमिका संगठन को मजबूत करने के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता में आपसी तालमेल व सामंजस्य बैठाना भी है। संगठन जितना मजबूत होगा भविष्य में सरकार को बनाने में उतनी ही आसानी रहेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा की जो तलवार उन्हें भेंट की गई है। इसका प्रयोग वे कार्यकर्ताओं को मजबूती देने के लिए हमेशा करते रहेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा जाति, धर्म, अगडे, पिछड़े, गरीब, अमीर का भेदभाव किए बिना प्रत्येक वर्ग के लिए हितकारी योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने और आम जनता की समस्या को दूर करने के लिए अपनी ताकत का प्रयोग करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम में दिवाकर सिंह, दीपक दूल्हेरा, शंभू सिंह, मनोज प्रधान खालौर, ज. बाद चेयरमैन किशन पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, ओंकार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में संयोजक ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर तथा सभी का आभार प्रकट करते हुए 2027 में भाजपा को भारी मताें से विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ गौड़ ने किया। इस मौके पूजा गोयल, विनीत बंसल, पराग गर्ग, तुषार गुप्ता, पवित्र कौशिक, रिंकू राणा, भूपेंद्र रावल, सतेंद्र सिंह प्रधान, लोकेश चौधरी, दिनेश कुशवाह, बुंदू सैफी, राहुल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

The post गांव बिचौला में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत appeared first on AP100 TV Live.

जनपद हापुड़।मुख्यमंत्री के 8 साल बेमिसाल को धौलाना तहसील में लगा रहे पलीता।
जनपद हापुड़।मुख्यमंत्री के 8 साल बेमिसाल को धौलाना तहसील में लगा रहे पलीता।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को भ्रष्टाचारी खत्म करने को लेकर सख्त निर्देश दे रहे हैं साथ ही डिमोशन जैसी करवाई कर रहे हैं तो वहीं हापुड़ की धौलाना तहसील में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सह पर सरेआम कई सालों से कई दर्जन प्राइवेट कर्मचारी काम कर रहे हैं।

कई सालों से रजिस्टार ऑफिस सहित तहसील के कई विभागों में प्राइवेट काम करने वाले लोग इस कदर जमे हुए हैं किसी व्यक्ति के लिए यह अंदाजा भी लगाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर इनमें सरकारी कौन है और प्राइवेट कौन क्योंकि इनके लगाए जाने से जिम्मेदार अधिकारी इधर-उधर रहते हैं और प्राइवेट कर्मचारी काम करते हैं।

प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से ही तहसील में लूट खसोट का काम तेजी से किया जाता है जबकि मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदार अधिकारियों को समय-समय पर बैठक में निर्देश देते रहते हैं ताकि जनता को कोई असुविधा न हो लेकिन धौलाना तहसील में सरेआम किसानों और आम जनता के साथ खिलवाड़ हो रहा है अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

The post जनपद हापुड़।मुख्यमंत्री के 8 साल बेमिसाल को धौलाना तहसील में लगा रहे पलीता। appeared first on AP100 TV Live.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता : 8 सालों की सफलता की ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर संबोधन दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता : 8 सालों की सफलता की ओर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर संबोधन दिया।

उन्होंने कहा, “सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हुए। हमें जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिला है। डबल इंजन सरकार में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।”

भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी का संबोधन

भाजपा सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों पर सीएम योगी ने कहा, “आज यूपी देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश हर सेक्टर में आगे चल रहा है। कृषि के क्षेत्र में यूपी देश में अव्वल नंबर पर है। यूपी की GDP में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। किसानों के खाते में पैसा सीधे ट्रांसफर किया गया है और सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है।”

रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा

The post मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता : 8 सालों की सफलता की ओर   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर संबोधन दिया appeared first on AP100 TV Live.

किसी भी समाज के विकास का आधार उद्योग होते हैं – राजेश नागर मंत्री राजेश नागर ने उद्यमियों को दी होली की शुभकामनाएं
किसी भी समाज के विकास का आधार उद्योग होते हैं – राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने उद्यमियों को दी होली की शुभकामनाएं

बोले, हरियाणा की सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने वाली सरकार है

फरीदाबाद

होली के अवसर पर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भव्य समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर पहुंचे। नागर ने उद्यमियों को होली की बधाई दी और कहा कि उद्यमी किसी भी समाज के विकास का मुख्य अंग होते हैं और हमारी हरियाणा सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने वाली सरकार है।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सरकार में जो कहा जाता है, वह किया जाता है। इसलिए देश की जनता का विश्वास हम पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास के प्रति लगन प्रमुख पहलू हैं। नागर ने कहा कि भाजपा में अंत्योदय के मंत्र को माना जाता है जिसमें विकास से अछूते रह गए व्यक्ति तक भी विकास पहुंचना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

नागर ने कहा कि किसी भी देश समाज का विकास उद्योगों पर आधारित होता है। एक उद्योग लगाने वाला उद्यमी न केवल अपने रोजगार का जरिया बनाता है बल्कि अन्य अनेक लोगों के परिवारों के भी भरण पोषण करने का कारण बनता है। हमारी सरकार उद्योगों को भरपूर सहायता कर रही है। यही कारण है कि आज हरियाणा तमाम क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप फरीदाबाद क्षेत्र में ही हो रहे विकास कार्यों को देखेंगे तो पाएंगे की हर जरूरत की जगह पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि समाज ही सरकार को जरूरी इनपुट देता है। इसके लिए आप भी सरकार की आंख बनें और हमें जहां भी आवश्यक करने योग्य काम है, उसके बारे में बताएं।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आईएमटी में प्लॉट खरीदने, बेचने, ट्रांसफर करने आदि में व्याप्त भ्रष्टाचार को भाजपा सरकार ने समाप्त करने का काम किया है। वहीं इस औद्योगिक नगरी को विकसित करने के लिए अनेक प्रकल्प चल रहे हैं। इसमें आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को हम भरपूर सहयोग देने का आश्वासन देते हैं।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा, महासचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष योगराज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष एम एल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष किशन कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम के मेहतानी, उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी रमेश अरोड़ा, उद्यमी एच एल भूटानी, जी एस दहिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

फोटो संलग्न हैं

The post किसी भी समाज के विकास का आधार उद्योग होते हैं – राजेश नागर मंत्री राजेश नागर ने उद्यमियों को दी होली की शुभकामनाएं appeared first on AP100 TV Live.