ललितपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ, 33,167 वादों का हुआ निस्तारण

ललितपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ, 33,167 वादों का हुआ निस्तारण
ललितपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर ललितपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह-प्रथम एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा सचिव देवप्रिय सारस्वत की देखरेख में संपन्न हुआ।
33,167 वादों का निस्तारण, 11.57 करोड़ से अधिक की समझौता धनराशि तय
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 33,167 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं 11.57 करोड़ रुपये से अधिक की समझौता धनराशि तय की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट — दीपक दुबे, ललितपुर

न्यूज़ चैनल ap 100 tv live सभी दर्शकों खबर देखते रहें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453100675