विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान किया हासिल
राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने साइकिल देकर किया सम्मान

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब आया जब विद्यालय के छात्र ने इस्कॉन फरीदाबाद द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस भव्य प्रतियोगिता में लगभग 50,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिससे इसकी महत्ता और प्रतिस्पर्धा का स्तर स्पष्ट होता है।

विद्यालय के होनहार छात्र देवेश सिंह ने कक्षा 9वीं से 12वीं श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री राजेश नागर जी ने उन्हें साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। इतनी बड़ी प्रतियोगिता में सफलता देवेश की कड़ी मेहनत, समर्पण और नैतिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाती है।

विद्यालय के दो अन्य छात्र-छात्राओं नायरा और ख्याति को भी स्कूल स्तर पर श्रेणी टॉपर घोषित किया गया। यह उपलब्धि दर्शाती है कि विद्यालय में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा पर भी विशेष बल दिया जाता है।

विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता यादव ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और जीवन मूल्यों को विकसित करती हैं। उन्होंने इस्कॉन फरीदाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

विद्यालय परिवार इस सफलता से अत्यंत उत्साहित है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता रहेगा। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

 

न्यूज़ चैनल ap 100 tv live सभी दर्शकों खबर देखते रहें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453100675