कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल
एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव
एपी 100 लाइव चैनल से लखनऊ मंडल हेड राजन त्रिवेदी की विशेष खबर
हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान एक निरीक्षक सहित 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज का कोतवाल बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार त्रिपाठी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा गया है। पिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज संजीव शाक्य को सकरौली चौकी इंचार्ज बनाया गया है तथा नीरज कुमार को पिहानी चुंगी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में सांडी थाने में तैनात शुभम कुमार को सांडी कस्बा चौकी इंचार्ज, सेमरा चौराहा चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह को कोथावां चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं कोथावां चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा को सेमरा चौराहा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। बघौली थाने में तैनात ब्रजेश यादव को गौसगंज चौकी की कमान दी गई है, जबकि गौसगंज चौकी इंचार्ज विश्व बंधु को बघौली थाने भेजा गया है।
इसके अलावा सुशील त्रिपाठी को अतरौली से बघौली, धर्मराज को बघौली से अतरौली, प्रवीण चंद्र मिश्रा को अतरौली से मल्लावां, धर्मेन्द्र कुमार को अतरौली से माधोगंज, कृष्ण कुमार को मल्लावां से अतरौली तथा आशीष त्यागी को माधोगंज से अतरौली में तैनात किया गया है।
पुलिस लाइन से रंजीत चौधरी को सवायजपुर, काशी प्रसाद को पाली, बलवंत सिंह को अतरौली, अशफाक अहमद को सांडी तथा खुर्शीद अंसारी को मझिला थाने भेजा गया है।
वहीं अतरौली थाने में तैनात धर्मेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है।
कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल एक निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में सत्य निर्देश और बदलाव




