भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों का किया गया सम्मान, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों का किया गया सम्मान, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन।

उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों का गमछा एवं सम्मान-पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके उपरांत आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, विद्याराम वर्मा, रामऔतार शुक्ला, गंगा सिंह चौहान एवं राजीव रंजन मिश्रा उपस्थित रहे।

हरदोई से ब्यूरो चीफ अनिल सिंह की रिपोर्ट।

न्यूज़ चैनल ap 100 tv live सभी दर्शकों खबर देखते रहें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453100675