AP100 टीवी लाइव, Author at AP100 TV Live

यूके सरकार की ट्यूरिंग योजना के तहत 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र और फैकल्टी पहुंचे मानव रचना।
फरीदाबाद, 18 फरवरी 2025: मानव रचना शैक्षिक संस्थान (MREI) ने यूके सरकार की अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता अनुदान योजना ट्यूरिंग स्कीम के तहत हैवंट एंड साउथ डाउंस कॉलेज और पार्क कम्युनिटी स्कूल के 50 से अधिक छात्रों और फैकल्टी के लिए खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।

इस कार्यक्रम के तहत छात्रों और फैकल्टी को इंटरैक्टिव सत्र, प्रायोगिक परियोजनाएं और उद्योग से जुड़े अनुभवों से रूबरू होने का मौका मिला। प्रतिभागियों ने विषय विशेषज्ञों से चर्चा की, विशेष कार्यशालाओं में भाग लिया और नवीन समाधानों को समझने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस खेल, सतत विकास, पर्यावरण विज्ञान और पाक-कला जैसे क्षेत्रों में ज्ञानवर्धन और सांस्कृतिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाना था।

मानव रचना के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम छात्रों के अकादमिक अनुभव को समृद्ध करने और उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ने में मदद करते हैं। हमारा उद्देश्य उनकी क्षमताओं को बढ़ाना, नए कौशल विकसित करना और मित्रता को मजबूत करना है। मानव रचना में हम परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो छात्रों को व्यापक ज्ञान और नए दृष्टिकोणों से सशक्त बनाते हैं।”

HSDC के ट्यूरिंग समन्वयक और टीम लीडर जूलियो कैरिलो ने कहा, “मानव रचना और हमारी संस्था के बीच इस शैक्षणिक आदान-प्रदान का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। हमारे छात्रों और फैकल्टी को भारत की अकादमिक और सांस्कृतिक विविधता से जुड़ने का यह अवसर वास्तव में अनमोल है। इस कार्यक्रम की उत्कृष्ट संरचना देखकर मैं प्रभावित हूं और मुझे विश्वास है कि यह अनुभव छात्रों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में सहायक होगा।”

इस एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को विविध शिक्षण वातावरण में काम करने, व्यावहारिक कार्यशालाओं में भाग लेने और भारत की सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से अनुभव करने का अवसर मिला। इस पहल ने पिछले वर्ष के सफल कार्यक्रम को और आगे बढ़ाते हुए, मानव रचना की वैश्विक नागरिकों को तैयार करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

MREI के बारे में:

1997 में स्थापित, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (MREI) शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हैं। 41,000 से अधिक पूर्व छात्र, 120+ वैश्विक शैक्षणिक सहयोग और 80+ नवाचार

और ऊष्मायन उद्यमों के साथ, MREI देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल है।, इसमें मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU), मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS) – NAAC A++ मान्यता प्राप्त, और मानव रचना डेंटल कॉलेज (MRIIRS के तहत) – NABH मान्यता शामिल हैं। MREI भारत भर में 12 स्कूल भी संचालित करता है, जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम जैसे IB और कैम्ब्रिज प्रदान करते हैं। MRIIRS को QS 5-स्टार रेटिंग्स मिली हैं, जिनमें शिक्षण, रोजगार, अकादमिक विकास, सुविधाएं, सामाजिक ज़िम्मेदारी और समावेशिता शामिल हैं। MRIIRS हाल ही में NIRF रैंकिंग 2024 में शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में 92वें स्थान पर पहुंचा और डेंटल श्रेणी में 38वें स्थान पर था।

The post यूके सरकार की ट्यूरिंग योजना के तहत 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र और फैकल्टी पहुंचे मानव रचना। appeared first on AP100 TV Live.

डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की सफल परीक्षाओं को लेकर किया हवन-यज्ञ का आयोजन
मानसिक दबाव न लेते हुए सुचारू रुप से अध्ययन करके दे परीक्षा : डा. राजेश भाटिया

फरीदाबाद । सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में संचालित डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं की बेहतर परीक्षाओं को लेकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया सहित समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया और हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए बच्चों की परीक्षा बेहतर तरीके से सम्पन्न हो, इसकी कामना की। इस अवसर पर प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं किसी प्रकार का मानसिक दबाव न ले, बल्कि सुचारू रुप से अध्ययन करके परीक्षा दे, परिणाम उत्तम ही मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं जीवन में अह्म होती है, इसलिए परीक्षा के दौरान दिल लगाकर अध्ययन करे और अच्छे से परीक्षाएं दे ताकि साल भर की मेहनत का परिणाम आपको मिल सके। उन्होंने कहा कि डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम सदैव अच्छा होता है और इस बार भी स्कूल के 10वीं और 12वीं के बच्चे बेहतर प्रदर्शन करके स्कूल व अपने परिवार का नाम गौरवान्वित करने का काम करेंगे।

अंत में प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि आगामी 25 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे स्कूल के बच्चों के द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष में भगवान शिव जी के स्वरूप शिवलिंग का जलाभिषेक सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 में किया जाएगा। जिससे सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार होगा और बच्चे पूजा के प्रति परिपक्व होंगे।

इस मौके पर डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल की संपूर्ण कार्यकारिणी उप प्रधान-मोक्षित भाटिया, सचिव-जनक भाटिया, महासचिव-मनोज कुमार रतड़ा, कोषाध्यक्ष-सचिन भाटिया, कार्यकारिणी सदस्य रंजय भाटिया एवं सदस्य रिंकल भाटिया, अमित नरूला व भरत कपूर, तथा स्कूल के अध्यापकगण में निशि अदलखा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नीतू भाटिया, रेखा जोहरा, नीलम सचदेवा, अनु भटिया, प्रवेश भाटिया, अशोक बैसला, रजनी बजाज, संदीप कौर, मोनिका, मान्या रतड़ा, चाहत-कुनाल नागी, नेहा चौहान, शोभा शर्मा, इंदु देशवाल, कुमारी हिमानी, विकास शर्मा, रजनी खस, रेखा वाधवा, सीमा भाटिया, सुनीता गगर, मोनिका, व गगन अरोड़ा तथा कक्षा 12वीं से नीतू, प्रेंसी, रचना, गुंजन, कोमल, रिया, रोहित, संदीप, आशीष, दीपक, विजय, प्रिंस, अमन, अमित एवं कक्षा दसवीं के अरुण, रानी, पुनीत, कीर्ति, सुंदरम, रुचि, प्रिंस, दिव्यांशी, जसवीर, मयंक, देविका, सुमित, कृष्णा, साहिल, निशांत, कृश, हर्ष, साहिल, मोक्ष, शिवम, प्रशांत, विशाल, वंश व पर्व विद्यार्थी मौजूद रहे।

The post डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की सफल परीक्षाओं को लेकर किया हवन-यज्ञ का आयोजन appeared first on AP100 TV Live.

बाबा श्याम के भक्तों के लिए खुशखबरी, 2025 में लक्खी मेला इस दिन भरेगा?
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा……इसी जयकारे के साथ श्रद्धालु अपने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन करते है। बाबा श्याम के दरबार में सदैव ही श्याम भक्तों का तांता लगा ही रहता है।

नया साल आ चुका है। अब इंतजार है तो केवल और केवल बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले की। होली के साथ-साथ लखदातार का फाल्गुनी लक्खी मेला परवान पर रहता है।

फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को इस मेले का मुख्य माना जाता है। फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को इस मेले का मुख्य माना जाता है।

कलयुग के अवतारी बाबा श्याम का लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

पहले इस मेले की अवधि 6 मार्च तक ही थी लेकिन भीड़ को देखते हुए मेले की तारीख आगे बढ़ाई गई। जिससे श्रद्धालु अपने बाबा के दर्शन और अधिक समय तक कर सकें।

The post बाबा श्याम के भक्तों के लिए खुशखबरी, 2025 में लक्खी मेला इस दिन भरेगा? appeared first on AP100 TV Live.

महाकुंभ 2025 : पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी
महाकुंभ नगर । प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हो रही है। इस बैठक में योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। इस बैठक में प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पावन धारा में डुबकी भी लगाएंगे।

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 कुंभ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी, तब मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु-संतों ने भी संगम में स्नान किया था।

महाकुंभ में योगी सरकार की बैठक में शामिल होने के लिए यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। यह बैठक अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। संगम में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है।

पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होनी थी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बाद में बैठक का स्थान बदल दिया गया। अगर मेला प्राधिकरण के सभागार में मंत्रियों की बैठक की जाती है तो वीआईपी सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती थी।

बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे। यहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे। इसके बाद संगम तट पर बनी जेटी के जरिए त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंदगोपाल नंदी और अनिल राजभर सहित सभी 21 मंत्री और बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद विधिवत संगम में स्नान करेंगे।

The post महाकुंभ 2025 : पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी appeared first on AP100 TV Live.

गोरखपुर- जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन : CM योगी
कड़ाके की ठंड के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित के साथ संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल एक्शन लें। इसमें ढिलाई अक्षम्य होगी।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिले।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

The post गोरखपुर- जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन : CM योगी appeared first on AP100 TV Live.

भाजपा वाले गरीब तबके को राक्षस की तरह निगल जाएंगे : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रावण के सोने के हिरण बनने को लेकर बयानबाजी जारी है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को बयान के लिए घेर रही है। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ये लोग रावण की इतनी पैरवी क्यों कर रहे हैं। ये राक्षसी प्रवृत्ति के हैं और अगर दिल्ली की जनता ने इन्हें चुना, तो ये गरीब तबके के लोगों को राक्षस की तरह निगल जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कल एक जनसभा में कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और सीता मैया उस सोने के हिरण पर मोहित हो गई। इस पर भाजपा वालों का कहना है कि रावण नहीं, मारीच राक्षस सोने का हिरण बनकर आया था। इसके लिए मेरे घर के सामने पूरी भारतीय जनता पार्टी धरने पर बैठी है। भाजपा का कहना है कि मैंने रावण का अपमान क्यों किया। इनको रावण से इतना प्यार है, ये राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के झुग्गी वालों और गरीब तबके को खासकर बताना चाहता हूं कि अगर ये सत्ता में आ गए तो ये आप लोगों को राक्षसों की तरह निगल जाएंगे।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बयान जारी किए। वहीं, मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन भी हुआ है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाए हैं कि उन्हें रामायण और सीता माता के बारे में कुछ पता ही नहीं है और उन्होंने सीता माता का अपमान किया है।

The post भाजपा वाले गरीब तबके को राक्षस की तरह निगल जाएंगे : अरविंद केजरीवाल appeared first on AP100 TV Live.

चीन से टकराव या दोस्ती, कौन सा रास्ता चुनेंगे ट्रंप ?
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे अधिक सवाल चीन को लेकर उनकी नीति के बारे में पूछे जा रहे हैं। दुनिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। लेकिन वाशिंगटन में नई सरकार के बनने से पहले ही दोनों देशों ने बातचीत में रूचि दिखाई है।

यहां हम पांच पिछले कुछ दिनों 5 ऐसे घटनाक्रम का जिक्र कर रहे हैं जो भविष्य में बीजिंग और वाशिंगटन के संबंधों में सकारात्मक बदलाव का संकेत देते हैं : –

1-शुक्रवार को ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका-चीन संबंधों में एक ‘नए शुरूआती बिंदु’ का आह्वान किया और अपने ‘व्यापक साझा हितों’ पर जोर दिया।

2-ट्रंप ने कहा कि इस बातचीत में टिकटॉक पर चर्चा भी शामिल थी जो फिलहाल दोनों देशों के बीच ताजा विवाद है। दरअसल अमेरिका टिकटॉक पर बैन लगाने की तैयारी में है लेकिन ट्रंप ने राष्ट्रपति का पदभार संभालते ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध को 75 दिन के लिए टाल दिया।

3-टिकटॉक पर ट्रंप का कार्यकारी आदेश नए राष्ट्रपति की ओर से दिए गए संकेतों में से एक है कि वह बीजिंग के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, भले ही वह अमेरिका के प्रमुख भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी देश पर सख्त रुख अपना रहे हों।

4-शी ने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भेजा। वह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बीजिंग की तरफ भेजे गए अब तक के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।

5-ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहले दिन (20 जनवरी) को चीनी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने से भी परहेज किया जबकि चुनाव के दौरान इस मुद्दे को उन्होंने बहुत जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने अमेरिका में चीनी आयात पर 60% से अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी। कई पर्यवेक्षकों का मानना था कि वह पहले दिन ही इस बारे में ऐलान करंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

The post चीन से टकराव या दोस्ती, कौन सा रास्ता चुनेंगे ट्रंप ? appeared first on AP100 TV Live.

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह
घर पर हुए हमले में घायल अभिनेता सैफ अली खान को छह दिनों बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी हुई थी।

सैफ को घर लाने के लिए उनकी पत्नी-अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल पहुंची थीं।

अभिनेता को डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और दिन आराम करने की जरूरत है।

इस बीच, सैफ अली खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अभिनेता के घर के फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है।

जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।

इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

The post अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह appeared first on AP100 TV Live.